इस बार गद्दारों को सिखाना है सबक – दिग्विजय सिंह

राजनीती

ग्वालियर
 प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अंचल की राजनीति में हलचल है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों के वरिष्ठ नेताओं का आवागमन हो रहा है।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग्वालियर आए। उन्होंने 21 जुलाई को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर मेला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा इस बार गद्दारों को सबक सिखाना है।

जनमत बेचने वालों को जनता सबक सिखाने को तैयार है। सीधी घटना पर कहा, यह घटना निंदनीय है। यह कृत्य माफ नहीं किया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, नेता प्रतिपक्ष डा़ गोविंद सिंह सहित ग्वालियर-चंबल के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर बात की गई। बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में इतना जनसमर्थन मिलने वाला है कि विरोधियों को कोई मौका देने की गुंजाइश ही नहीं बचेगी। कमल नाथ मुख्यमंत्री के रूप में जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस की सरकार में राहत मिलेगी।

राजा साहब जिंदाबाद कहने पर भड़के दिग्विजय सिंह

कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने राजा साहब जिंदाबाद का नारा लगाया। इस पर दिग्विजय सिंह भड़क गए और नारे लगाने से रोका। कहा कि वे राजा नहीं है, बल्कि एक कांग्रेसी हैं। इसलिए कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry