नीतीश कुमार फिर मिलाएंगे भाजपा से हाथ? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले परिणाम

राज्य

नई दिल्ली
 बिहार की राजनीति में इन दिनों कयासों का बाजार गर्म है। सियासी हलकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। अटकलें इस बात की है कि वह फिर एकबार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिला सकते हैं। इस मुद्दे पर सी वोटर ने एक सर्वे किया है, जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। लोगों से पूछ गया था कि क्या नीतीश कुमार फिर से भाजपा से हाथ मिला सकते हैं? लोगों ने हां, नहीं और पता नहीं में जवाब दिए हैं।

एबीपी सी वोटर के सर्वे में शामिल 34 प्रतिशत लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार फिर बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं। वहीं, 48 प्रतिशत लोग ऐसा नहीं मानते हैं। उन्हें लगता है कि बिहार में आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन जारी रहेगा। साथ ही 18 प्रतिशत लोगों के पास इस विषय पर कोई जवाब नहीं था। आपको बता दें कि सी वोटर के इस सर्वे में 2575 लोग शामिल हुए। यह सर्वे बीते गुरुवार और शुक्रवार को किया गया।

वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जेडीयू और नीतीश कुमार को लेकर किए गए दावे पर भी एक सर्वे किया गया। लोगों से पूछा गया कि मांझी ने दावा किया है कि जेडीयू टूट जाएगी। नीतीश कुमार के साथ सिर्फ 4-5 विधआयक ही बच जाएंगे। उनके दावे से आप सहमत हैं?

सर्वे के परिणाम के मुताबिक, 38 प्रतिशत लोगों ने मांझी के दावे का समर्थन किया है। वहीं, 51 प्रतिशत लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार की पार्टी नहीं टूटेगी। इसके अलावा 11 प्रतिशत लोगों के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry