मुंबई।
शाहिद कपूर ने कहा कि वे जब इंडस्ट्री में नए थे तब उनकी किसिंग वाली एक क्लिप वायरल हुई थी। शाहिद इस घटना से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ खत्म हो गया। शाहिद ने कहा कि वो उस वक्त सिर्फ 24 साल के थे। वो ये सब झेलने के लिए तैयार नहीं थे।
शाहिद ने कहा कि उनकी प्राइवेसी बिल्कुल खत्म हो गई थी। हालांकि वो चाह कर भी इसके बारे में कुछ कर नहीं सकते थे। बता दें कि 2004 में एक क्लिप वायरल हुआ था। कहा गया कि उस क्लिप में शाहिद और करीना कपूर थे। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हो सकी। अब शाहिद ने इतने सालों बाद खुलकर इसके बारे में बात की है। शाहिद ने मिड डे से बातचीत में कहा- मैं उस वक्त पूरी तरह बर्बाद महसूस कर रहा था। क्या हुआ, क्यों हुआ..समझ ही नहीं आ रहा था। ऐसे लग रहा कि किसी ने मेरी प्राइवेसी पर हमला बोल दिया है। मैं सिर्फ 24 साल का था। इस उम्र में ये सभी चीजें ज्यादा प्रभावित करती हैं। उस वक्त आप खुद अपनी फीलिंग्स के बारे में सही से सोच नहीं पाते। यहां तक कि जिस लड़की को आप डेट करते हैं, उसके बारे में भीठीक से नहीं जानते। सोचिए आप दोनों एक्टर हैं और फिर आपके साथ ये सब हो जाए।
शाहिद से सवाल करने वाले इंटरव्यूअर ने बताया कि 2004 में उनके आॅफिस में तीन बच्चे आए थे। उन तीनों के पास वो वीडियो क्लिप था। उन तीनों ने वीडियो क्लिप हमें देने की बात की। हालांकि बदले में वे 500 रुपए चाहते थे। इंटरव्यूअर ने उन्हें 500 रुपए दे भी दिए। ये बात सुनकर शाहिद जोर से हंसे। शाहिद ने कहा कि अब तो सभी चौकन्ना रहते हैं। उस वक्त तक अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। शाहिद ने कहा- अब तो मेरी शादी हो गई है। बच्चे भी हो गए हैं। अब कोई भी मेरे बारे में ये सब जानने की दिलचस्पी नहीं रखता। अब आपको किसी दूसरे 24 साल वाले एक्टर पर फोकस करना चाहिए। उस वक्त मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि शाहिद और करीना का किसिंग वीडियो नाइट क्लब से वायरल हुआ था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

