11 जुलाई को आएगा OMG 2 का टीजर: अक्षय कुमार ने शेयर की वीडियो क्लिप

मनोरंजन

मुंबई।

जल्द ही अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम फिल्म OMG 2 में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार, यामी गौतम और फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर की रिलीज डेट अनाउंस की है। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बताया है कि OMG 2 का टीजर 11 जुलाई को आएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में अक्षय भगवान शिव के लुक में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ब्लैक आउटफिट में खुले बालों के साथ नजर आ रहे हैं।

फिल्म में उनका लुक काफी इंटेंस लग रहा है। वीडियो में अक्षय इस लुक में लोगों की भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हर-हर महादेव की ट्यून चल रही है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- OMG 2 टीजर 11 जुलाई को आएगा! OMG 2 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर अक्षय के लुक की काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा है- हर-हर महादेव! मैं OMG 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। OMG 2 अक्षय कुमार और परेश रावल की सुपरहिट फिल्म OMG का सीक्वल है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जुलाई से OMG 2 का टीजर टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 के टीजर के साथ रिलीज किया जा सकता है। अमित राय OMG 2 के राइटर-डायरेक्टर हैं। 11 अगस्त को रिलीज हो रही ये फिल्म बॉक्स-आफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ से क्लेश करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry