मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 3 साल में खर्च हुए 413 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि में पिछले तीन वित्तीय वर्षो में 413 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की गई। हालांकि तीन सालों में आवंटित राशि पर करीब ढाई करोड़ रुपए राशि बच गई। यह जानकारी विधानसभा में विधायक जीतू पटवारी के प्रश्न के लिखित जवाब में सामने आई है।
पटवारी ने अपने सवाल में पूछा था कि वर्ष 2020-21,  2021-2022 और 2022-2023 में मुख्यमंत्री स्वेछानुदान की कितनी राशि आवंटित हुई और इसमें से कितनी राशि व्यय हुई। इस सवाल में यह भी पूछा गया था कि किस-किस विधानसभा क्षेत्र में में कितने आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से कितने आवेदन स्वीकार कर राशि स्वीकृत की।

इस सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2020-2021 में बजट में 110 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। जिसमें से 96 करोड़ 28 लाख 56 हजार 154 राशि व्यय हुई। इसी तरह वर्ष 2021-2022 में बजट में 130 करोड़ रुपए का प्रावधान मुख्यमंत्री स्वेछानुदान राशि के लिए किया गया था। इसमें से 126 करोड़ 79 लाख 98 हजार 534 रुपए व्यय हुए। इसी तरह वर्ष 2022-23 में 200 करोड़ रुपए की राशि का बजट में प्रावधान किया गया था। जिसमें से 190 करोड़ 36 लाख 84 हजार 730 रुपए की राशि व्यय हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry