CG के की जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ में एक जून से लेकर 28 जुलाई तक 461.1 मिमी वर्षा हुई है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1000.5 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 154.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। वहीं रायपुर जिले में अब तक 535.7 मिमी वर्षा हुई है।

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, सारंगढ़ और महासमुंद, जांजगीर-चांपा जिले के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

कुछ दिनों तक छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा

गुरुवार रात को हुई बारिश के चलते शुक्रवार को उमस में भी बढ़ोतरी रही और रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में अभी भी औसत वर्षा सामान्य से कम हुई है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

नारायणपुर 9 सेमी, रायपुर-राजिम 7 सेमी, अभनपुर-माना 6 सेमी, फरसगांव 5 सेमी, लाभांडी-अंतागड़-छूरा-लोरमी 4 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry