आप लड़की ढूंढो न, राहुल गांधी की शादी पर बोलीं सोनिया गांधी

राजनीती

नई दिल्ली
आने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा के सोनीपत की महिला किसानों के साथ बातचीत करने में व्यस्त दिखे। राहुल गांधी ने उनके साथ अपनी बातचीत के वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में कांग्रेस नेता, उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने महिला किसानों के साथ मजेदार पल साझा किए। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर हल्की-फुल्की बातचीत की एक झलक साझा की। जिसमें एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा, "राहुल जी की शादी करवा दो?" इस पर सोनिया गांधी ने जवाब दिया, ''आप एक लड़की ढूंढ लीजिए।'' महिला किसान के सामने मजाक के लहजे में सोनिया गांधी ने यह बात तब कही जब महिला किसानों ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर लंच के दौरान मुलाकात की।

अपना वादा पूरा करते हुए, पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों को अपनी मां के घर आमंत्रित किया और उनके साथ भोजन किया। लंच के दौरान महिला सशक्तिकरण और जीएसटी पर बातचीत के मुख्य आकर्षण में रहे। राहुल ने दिल्ली में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को भी महिला किसानों के साथ भोजन के लिए आमंत्रित किया था। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें। साथ मिले अनमोल तोहफे – देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।" 52 साल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें शादी से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने अपने माता-पिता राजीव और सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "समस्या का एक हिस्सा यह है कि मेरे माता-पिता की शादी बहुत प्यारी थी और वे एक-दूसरे से पूरी तरह प्यार करते थे, इसलिए मेरे लिए स्टैंडर्ड काफी हाई है।"

यहां देखें वीडियो
वीडियो में गांधी परिवार ग्रामीण महिलाओं के साथ हल्के-फुल्के पल बिताता और उन्हें दोपहर का लंच कराता नजर आ रहा है। राहुल गांधी वहां बच्चों और लड़कियों को चॉकलेट बांटते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में राहुल गांधी ने कहा, "एक महिला किसी से कम नहीं है। समाज महिलाओं को दबाता है। एक महिला को अपनी बात खुलकर व्यक्त करनी चाहिए। बिना किसी डर के!" वीडियो के अन्य हिस्से में प्रियंका गांधी को अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए दिखाया गया है कि कैसे उन्हें राहुल गांधी की शरारतों के लिए डांट पड़ती थी। वीडियो में प्रियंका को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "वह प्यारा दिखता है, है ना? वह सबसे शरारती है और मुझे डांट पड़ती।" वीडियो के अंत में प्रियंका गांधी महिला किसानों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry