सुकमा
पोटाकेबिन में 5 वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने आज सुकमा जिला बंद करवाया है। मेडिकल स्टोर को इस बंद से छूट दिया गया है। भाजपाई सुबह से सड़कों में घूम-घूम कर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं, कई व्यापारिक संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। सुबह से सभी दुकानें बंद हैं, लोगों का आना-जाना कम होने से सड़कें भी सुनसान दिखाई दे रही है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष धानीराम बारसे ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन, कुछ और भी आरोपी हैं जिन्हें बचाया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस की सरकार से पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उल्लेखनिय है कि मामला 22 जुलाई की रात का है, पुलिस ने आरोपी को पकड?े के लिए 8 सदस्यीय टीम का गठन कर सायबर सेल की मदद से घटना वाली रात पोटाकेबिन के आस-पास मोबाइल लोकेशन को खंगाला गया। फिर एक-एक कर पुलिस ने करीब 50 लोगों को पकड़ा, जिनसे पूछताछ की गई। सभी को बच्ची के सामने लाकर खड़ा किया गया था। बच्ची इनमें से एक शख्स माड़वी हिड़मा उर्फ राजू को पहचान लिया। जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल दाखिल कर दिया गया है। साथ ही आश्रम अधीक्षिका के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

