नारायणपुर
वाणिज्य कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने जिले के विकास कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप फ्लैगशिप योजनाओ सहित अन्य जनहित में निर्माण गतिविधियों को जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं दायित्व के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। उन्होने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ एवं उपयोगी बनाने के लिए रीपा (रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क) प्रारंभ किया गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से युवा एवं महिलाओं को ग्रामीण रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा नरवा गरवा घुरवा एवं बाड़ी से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी करके उसे ग्रामीणो के हित में अधिक कारगर बनाये।
उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भवन विहीन स्कूल, आश्रम और आंगनबाड़ी के निर्माण मे तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी के बारे में भी जानकारी ली गई और कहा कि क्षेत्र के लोगो को इस संबंध में प्रोत्साहित करें। उन्होने संतोष जताते हुए कहा कि अबुझमाड़ क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और विद्यालय भवन बनाई जा रही है उसे शीघ्र पूर्ण करें ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

