रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर शुक्रवार को रात्रि 7.40 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचे रहे है जहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। जांगिड़ 5 अगस्त शनिवार को प्रात: 9.30 बजे रायपुर से लोरमी जिला मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे लोरमी पहुंचकर एवं लोरमी विधानसभा स्तरीय विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे लोरमी से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगे।
6 अगस्त को सुबह 11.30 बजे बिलासपुर से बिल्हा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बिल्हा पहुंचकर बिल्हा विधानसभा स्तरीय विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे बिल्हा से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगे। 7 अगस्त को सुबह 11 बजे बिलासपुर से बेलतरा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बेलतरा पहुंचकर बेलतरा विधानसभा स्तरीय विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे बेलतरा से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगे।
जांगिड़ 8 अगस्त मंगलवर को सुबह 11.30 बजे बिलासपुर से मस्तुरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे मस्तुरी पहुंचकर मस्तुरी विधानसभा स्तरीय विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे मस्तुरी से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7 बजे बिलासपुर पहुंचेगे। 9 अगस्त बुधवार प्रात: 10 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अंबिकापुर पहुंचकर कांग्रेसजनो से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

