पटना
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रियांक खरगे के बयान की निंदा करते हुए इसे उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच में खाई पैदा करने वाला करार दिया है। नित्यानंद राय ने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी भारत को एक करने की ओर अग्रसर हैं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे की ऐसी टिप्पणी अपमानजनक है। बता दें कि कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने उत्तर भारतीयों के राज्य में रोजगार के लिए आने पर सवाल उठाए थे।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे प्रियांक का बयान उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच विभाजन तथा दरार पैदा करने वाला है। उनका बयान घोर आपत्तिजनक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे उत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के बीच दरार पैदा करने वाली बातें कर रहे हैं।
दरअसल, प्रियांक ने हाल ही में कहा था कि हिंदी हार्टलैंड के लोग दक्षिण भारत में आकर नौकरियां करते हैं। यूपी-एमपी के बहुत से लोग कर्नाटक में हैं। जबकि उत्तर भारत के सामाजिक ढांचे की वजह से दक्षिण भारत का कोई भी शख्स सोच भी नहीं सकता कि वहां पर आजीविका के लिए जाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

