पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं : रिपोर्ट

देश

कोलकाता
 भारतीय प्राणीविज्ञान सर्वेक्षण (जेडएसआई) के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ भारत में पाई जाती हैं।

जेडएसआई के वैज्ञानिक अमिताव मजूमदार ने बताया कि दुनिया में 10,906 पक्षी प्रजातियों की समृद्ध विविधता है। इनमें से 1,353 का घर भारत है।

मजूमदार ने बताया कि 'इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर' (आईयूसीएन) के वर्गीकरण के अनुसार, सिर्फ भारत में पाई जाने वाली पक्षियों की 78 प्रजातियों में से 25 'लुप्त' होने की कगार पर हैं।

मजूमदार ने बताया, ''पक्षियों की 78 प्रजातियां केवल हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र में पाई जाती हैं। आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर हमने ’75 एन्डेमिक बर्ड्स ऑफ इंडिया’ पुस्तक में 75 ऐसी ही प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित किया है।''

उन्होंने बताया कि पक्षियों की 28 प्रजातियां पश्चिमी घाट में, 25 प्रजातियां अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में, चार प्रजातियां पूर्वी हिमालय में और एक एक प्रजाति दक्षिणी दक्कन पठान तथा मध्य भारतीय वनक्षेत्र में पाई जाती है।

'संकटग्रस्त' 25 प्रजातियों में से तीन को 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय', पांच को 'लुप्तप्राय' और 17 को 'संवेदनशील' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा 11 प्रजातियां ऐसी हैं जिनका समय रहते संरक्षण न करने पर वह लुप्तप्राय की सूची में आ सकती हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry