हार्दिक पांड्या ने निकोलस पूरन को दिया खुला चैलेंज, मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए भारतीय कप्तान?

खेल

नई दिल्ली

भारतीय टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि उनकी टीम सात बल्लेबाजों के साथ खेलना जारी रखेगी क्योंकि वह गेंदबाजी के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों में हार के बाद भारत टीम में निचले क्रम के बल्लेबाजों को लेकर सवाल उठाया गया था, जो बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे थे।

तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सात विकेट से जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि अंतिम एकादश में बल्लेबाजी के सात विकल्प काफी हैं। उन्होंने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ''एक समूह के रूप में हमने सात बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हमें जिम्मेदारी लेनी होगी, जैसा कि आज हुआ। अगर बल्लेबाज रन बनाते हैं तो आपको आठवें नंबर पर किसी की जरूरत नहीं है।''

पांड्या ने 44 गेंदों में 83 रन की मैच विजयी पारी खेलने के लिए टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''जैसा कि सूर्यकुमार ने बताया कि वे (सूर्यकुमार और तिलक वर्मा) एक साथ खेलते हैं और एक साथ समय बिताते हैं। टीम में सूर्यकुमार जैसे किसी बल्लेबाज का होना अच्छा है। जब वह जिम्मेदारी लेता है तो इससे दूसरों को भी एक तरह का संदेश मिलता है।'' अपनी पहली श्रृंखला खेल रहे तिलक वर्मा 37 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे क्योंकि भारत ने 13 गेंद शेष रहते 160 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
 

उन्होंने आगे कहा, ''बहुत जरूरी (जीत)। बतौर ग्रुप हमने बात की थी कि ये तीन मैच रोमांचक होने वाले हैं। दो हार या दो जीत टीम की लंबी अवधि के प्लान को नहीं बदलते। हमें ऐसे मैचों में दिखाना होगा कि हम तैयार हैं। निक्की (निकोलस पूरन) बल्लेबाजी के लिए आगे नहीं आए, जिससे हमें तेज गेंदबाजों को रोकने का मौका मिला और अक्षर को चार ओवर करने का मौका मिला। अगर निक्की मारना चाहते हैं तो उसे मुझे मारने दो, ये प्लान था। मुझे ऐसी प्रतिस्पर्धा पसंद है। मुझे पता ये वो सुनेगा और चौथे टी20 में तैयारी के साथ आएगा।''

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry