कांग्रेस आदिवासियों के उत्थान और अत्याचार मामलों पर सरकार की करेगी घेराबंदी

राजनीती

भोपाल 

एआईसीसी के निर्देश पद कांग्रेस ने आज विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। भोपाल में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस की अभियान समिति के चेयरमैन कांतिलाल भूरिया शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस ने आदिवासी गौरव पर्व मनाया। 

कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर हर दिन अत्याचार किए जाने की खबरें सामने आ रही है। भाजपा की सरकार का इन पर ध्यान नहीं हैं। यह सरकार सिर्फ चुनाव में उनके वोट लेने के ही प्रयास करती है, जबकि उनकी भलाई के लिए इस सरकार ने कभी कुछ नहीं किया। आदिवासियों को उनके हक और अधिकार देने का काम कांग्रेस ने हमेशा से किया है। कांग्रेस की सरकार आते ही आदिवासियों को राहत महसूस होगी, उन अत्याचार करने वालों का सख्त सजा दिलाई जाएगी। नाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने समावेशी दृष्टिकोण और एकजुटता का देने के लिए यह गौरव पर्व आयोजित करवाया है। 

वहीं कांतिलाल भूरिया ने कहा कि पूरे प्रदेश का आदिवासी अब कांग्रेस के साथ हैं, इस चुनाव में आदिवासी वर्ग भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा और सरकार कांग्रेस की बनेगी। इस कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश भर के नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसके साथ ही भारत छोड़ा आंदोलन दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में सम्मान किया गया। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry