रामपुर
रामपुर में प्रेमिका से मिलने से पहुंचे प्रेमी को उसके परिवार वालों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी कार में भी आग भी लगा दी। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दमकल ने बमुश्किल कार में लगी आग पर काबू पाया।
शहर में एक व्यक्ति का एक महिला के घर आना जाना है। परिवार वाले उसकी हरकतों से नाराज रहते हैं। प्रेमी सोमवार की रात भी कार से प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। प्रेमी को परिवार वालों ने बाहर बुलाया और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कार में भी आग लगा दी गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। इतने में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई आग बुझाई। प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी शरद पंवार का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। उस समय गाड़ी में आग लगी थी। व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

