दिव्या को शिक्षा संकाय में शोध उपाधि

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई

श्रीमती दिव्या मिश्रा को हेमचंद यादव  विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शिक्षा संकाय में शोध उपाधि प्रदान की गई है। श्रीमती मिश्रा ने अपना शोध कार्य  डॉ. तृषा शर्मा, प्राध्यापक एम. जे. महाविद्यालय के निर्देशन तथा  डॉ. पुष्पलता शर्मा वाइस प्रिंसिपल, कल्याण महाविद्यालय के सह निर्देशन में पूर्ण किया है।

इनके शोध का विषय इंटरनेट एवं सोशल नेटवर्किंग साइट्स के प्रति अभिवृत्ति का उनके मूल्य एवं शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन था। शोध की मौखिकी में बाह्य विशेषज्ञ के अलावा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा, अधिष्ठाता छात्र संकाय डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, निर्देशक महाविद्यालयीन विकास परिषद डॉ प्रीता लाल, शोध केंद्र के प्राचार्य डॉ आर पी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोध छात्र और जिज्ञासु उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry