लारा दत्ता की वेबसीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का टीजर रिलीज

मनोरंजन

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता की वेबसीरीीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का टीजर रिलीज हो गया है।लारा दत्ता लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेगी । लारा दत्ता की वेब सीरीज रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड का टीजर रिलीज हो गया है।यह वेबसीरीज वर्ष 2019 में हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।

लारा ने टीजर शेयर करते हुए लिखा,रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड। रियल इंसिडेंट्स से इंस्पायर्ड एक नई सीरीज जल्द आ रही है। इस टीजर में देख सकते हैं कुछ बर्फीली जगहों पर एक के बाद एक कई लड़ाकू विमान आसमान पर नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज है जो कह रहा है कि, ये एक नया रण है और इसे जीतने के लिए एक नई रणनीति की जरूरत है।

सौतेले भाई-बहन सनी-बॉबी और ईशा-अहाना को एक फ्रेम में देख खुशी से फूले पिता धर्मेंद्र

मुंबई
फिल्म 'गदर-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सनी की इस फिल्म की उनके भाई-बहनों ने भी सराहना की है।

सनी देओल की सौतेली बहन ईशा ने 'गदर-2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और बॉबी और सनी देओल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

करण देयोल की शादी में सनी देयोल की सौतेली बहनें ईशा देयोल और अहाना देयोल की गैरमौजूदगी से दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। ईशा देओल ने अपने भाई की फिल्म के समर्थन में पोस्ट करके उन अफवाहों को गलत साबित कर दिया। इस बीच ईशा ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी। सनी देओल और बॉबी देओल इस विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। बाद में तीनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। इतना ही नहीं, ईशा की बहन अहाना ने भी भाइयों के साथ पोज दिए। वायरल वीडियो में चारों भाई-बहन एक साथ नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र इस वीडियो को शेयर करने का लोभ नहीं रोक सके। उन्होंने अपने चारों बच्चों का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उस वीडियो में उन्होंने एक पुराना हिंदी गाना 'बहना का अभिमान तू' भी डाला था।इस बीच इस वीडियो पर नेटिजेंस भी कमेंट कर रहे हैं। चारों भाई-बहन पहली बार एक साथ नजर आए। नेटिजन्स ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं कि वे इन सभी को एक साथ देखकर खुश हो रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry