चांदनी चौक में एक माह के भीतर मिलेगी पार्किंग सुविधा

राज्य

नईदिल्ली

 दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेराय ने चांदनी चौक में एमसीडी द्वारा विकसित की जा रही गांधी मैदान बहुमंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया।

इस मौके पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि एक माह के भीतर राष्ट्रीय राजधानी के इस प्रमुख कारोबारी हब को इस बहुमंजिला पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। गांधी मैदान में पीपीपी मॉडल से इस पार्किंग को बनाया जा रहा है। जिसमें करीब 2,300 कारों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर को परियोजना की कार्य योजना, निर्माण और परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। महापौर ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि निगम की इस परियोजना से क्षेत्र में न सिर्फ पार्किंग की समस्या का समाधान होगा बल्कि यहां का यातायात भी सुगम होगा। महापौर ने बताया कि एमसीडी द्वारा शहर के अन्य हिस्सों में भी अधिक से अधिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य स्थानों पर निर्माणाधीन पार्किंग परियोजनाओं को नागरिकों को समर्पित किया जाएगा।

फिलवक्त अभी पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं होने से चांदनी चौक में गाडियां सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिसके चलते दिल्ली समेत दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी, क्षेत्रीय पार्षद पुनरदीप साहनी, डीसी कुमार अभिषेक सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry