जोधपुर में दर्दनाक हादसा, कार-स्लीपर बस की भिड़ंत, माता-पिता, बेटे की मौत

राज्य

जोधपुर

जोधपुर में सोमवार सुबह 5.45 बजे के करीब नेशनल हाईवे-62 पर कार और स्लीपर बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई।

मामला जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र के नागौर रोड चटालिया के पास का है। 2 गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ।

पुलिस को सुबह 6 बजे मिली सूचना

खेड़ापा थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया सुबह 6 बजे हादसे की सूचना मिली थी। लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस जोधपुर से नागौर की तरफ जा रही थी। कार नागौर रोड की तरफ से जोधपुर की तरफ आ रही थी।

इस बीच थाना क्षेत्र के चटालिया गांव में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद दोनों गाड़ियों को साइड करवा ट्रैफिक चालू कर दिया गया है।

नागौर के निवासी थे, जोधपुर जा रहे थे

कार सवार जाट सारण बुगालियों की ढाणी, गिगलिया नागौर के रहने वाले थे। रामकरण (55), पत्नी चंदूड़ी (52) और बेटे रामनिवास (27) की हादसे में मौत हो गई। रामकरण की बेटी मोनिका गंभीर रूप से घायल है। एक अन्य युवक कमल किशोर पुत्र जैसा राम भी घायल है।

मोनिका व कमल किशोर को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीनों शवों का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में कराया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry