रायगढ़
जेएसपीएल पतरापाली के एसएमएस 2 प्लांट के फर्नेस में दिल दहलाने वाली घटना रात्रि में घटित हुआ है। जिसमे फर्नेस में ब्लास्ट होने हेवी लोडर ऑपरेटर वाहन में बैठे- बैठे गर्म लावा की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया इससे उसकी वाहन में ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक चीनी लाल पटेल पिता स्व मुक्त पटेल उम्र 47 साल सरायपाली नगर निगम क्षेत्र रहवासी हैं। वर्षो से जिंदल में कम्पनी कर्मचारी के रूप में हेवी लोडर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। चीनी लाल रोजना की तरह सोमवार रात्रि में नाइट शिफ्ट में डियूटी गया था।
जहां रात्रि में दिनचर्या के कामकाज के तहत एसएमएस -2 प्लांट के फर्नेस में अपने हेवी लोडर वाहन से कच्चा माल डाल रहा था।इस दौरान करीब रात 3 बजे फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद कंपनी के डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

