दामाद ने सास-ससुर पर किया चाकू से हमला, ससुर की हुई मौत सास गंभीर

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर

बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पीव्ही -76 में दामाद दीपक नछाड निवासी ग्राम पीव्ही -118 ने सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं सास की हालत बेहद गंभीर है। सास-ससुर को मरा हुआ जानकर आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सास को उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी दामाद दीपक नछाड की पतासाजी की जा रही है, परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही -118 के निवासी दीपक नछाड का विवाह बांदे थाना क्षेत्र के पीव्ही-76 निवासी संन्यासी मंडल की पुत्रि के साथ हुई थी, विवाह के बाद से ही दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी को लगता था, कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। सोमवार की शाम को दामाद दीपक नछाड अपने ससुराल पीव्ही-76 निवासी संन्यासी मंडल पहुंचा और इस बात को लेकर सास-ससुर से विवाद करने लगा। सास-ससुर ने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान आरोपी दामाद दीपक नछाड ने अपने सास-ससुर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ससुर संन्यासी मंडल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं सास की हालत काफी गंभीर है।

आस-पास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को इस वारदात की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सास को तत्काल पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं ससुर की मौत मौके पर ही हो चुकी थी, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry