सैरांग
मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. इधर मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने हादसे के बारे में बताया, राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना के समय सैरांग से आइजोल तक रेलवे कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल पर 40 श्रमिक निर्माण कार्य के दौरान मौजूद थे।
मिजोरम के सीएम ने हादसे पर जताया दुख, किया ट्वीट
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गयी है. राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने आगे लिखा, इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.
हादसे में कई मजदूर फंसे, मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे. घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई.
मलबे से निकाले गये 17 शव
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं… कई अन्य अब भी लापता हैं. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने एएनआई को बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया, मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा.
बताया जा रहा है कि जो पुल ढह है वह पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों की राजधानियों को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे परियोजना का हिस्सा था। यह पिछले कुछ सालों से निर्माणाधीन है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, "हमें अभी तक दुर्घटना के पीछे के कारण और दुर्घटना के समय वास्तव में कितने लोग मौजूद थे, इसका पता नहीं चल पाया है।"
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाहिर किया कि वह इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

