शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार टला, दो मंत्रियों के नाम पर नहीं बन सकी सहमति, आज फिर बैठक

राजनीती

भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। CM हाउस में बुधवार देर रात हुई बैठक में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बन गई। बाकी के दो विधायकों के नाम पर राय नहीं बन सकी।

मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जानी है। दलित या आदिवासी वर्ग से भी एक मंत्री बनाने पर मंथन चल रहा है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच करीब आधा घंटा बैठक चली। नामों पर सहमति बनती है तो मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय हो जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बुधवार शाम राजेंद्र शुक्ला भोपाल पहुंचे। राहुल लोधी भी देर रात समर्थकों के साथ भोपाल पहुंच गए हैं। राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं।

मंत्रिमंडल के लिए इनके नाम तय

राजेंद्र शुक्ला

  •     रीवा सीट से चार बार के विधायक हैं। पहले भी मप्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  •     विंध्य अंचल में BJP का बड़ा चेहरा हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने। लगातार जीतते आ रहे हैं।
  •     2018 के चुनाव में BJP को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। रीवा जिले की सभी 8 सीट BJP जीती थी।

गौरीशंकर बिसेन

  •     बालाघाट से 7वीं बार के BJP हैं। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे। 1985, 1990, 1993, 2003 में विधायक बने।
  •     2008 में 13वीं विधानसभा के सदस्य बने। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहकारिता मंत्री रहे।
  •     2013 में 14वीं विधानसभा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के मंत्री बनाए गए।
  •     विधानसभा की कई समितियों के सदस्य और सभापति भी रह चुके हैं। 1998, 2004 में लोकसभा के सदस्य चुने गए।
  •     25 दिसंबर 2000 से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रहे।
  •     मध्यप्रदेश भाजपा के तीन बार उपाध्यक्ष रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry