राघव चड्‌ढा संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन

मध्य प्रदेश राज्य

उज्जैन

उज्जैन में विवाह के पहले महाकाल दर्शन को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा ने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी होने से ठीक पहले भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेने के लिए दोनों शनिवार को मंदिर पहुंचे है। महाकाल का पूजन यश गुरु ने संपन्न करवाया है। परिणीति और राघव दोनों पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बचते नजर आए। सांसद राघव जय महाकाल का जयकारे लगाकर निकल गए। आपको बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा अकेली महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के दर्शन के लिए सावन माह में कई वीआईपी दर्शन को पहुंचते है। अपनी मनोकामना के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेते है ऐसे में शनिवार दोपहर फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा महाकाल दर्शन को पहुंचे थी। इसके पहले यहां वे अंजू श्री होटल में कुछ देर आराम करने के बाद महाकाल मंदिर पहुंचे।  यहां उन्होंने नंदी हाल से बैठकर महाकाल का ध्यान लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। मंदिर के नंदी हॉल से दोनों ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर में राघव धोती सोले में थे तो परिणीति चोपड़ा परम्परा निभाती हुई साडी में नजर आई। दोनों ने करीब 30 मिनट तक शांति पाठ पूजन अर्चन किया।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा ने मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया। मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहन रखी थी। कपल ने 30 मिनट शांति पाठ पूजन किया। पूजन यश गुरु ने संपन्न कराया। मंदिर में 1 घंटा रहे। मीडिया से बात नहीं की। राघव चड्‌ढा 'जय महाकाल' का जयकारा लगाकर रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। इसी साल 13 मई को कपल ने दिल्ली में सगाई की है। इंगेजमेंट सेरेमनी सिर्फ उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई। पंडित यश गुरु ने बताया की फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा महाकाल पहुंचे थे पूजन अर्चन कराया गया है उन्होंने 30 मिनिट नदिहाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किये उसके बाद महाकाल की जय बोलकर निकल गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry