केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के घर पर दोस्त की हत्या, पिस्तौल बरामद

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री  और सांसद कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है।  परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय,अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कौशल ने पुलिस कमिश्नर को दी सूचना
कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घर पर नहीं सांसद का बेटा विकास
सांसद का बेटा विकास कल रात दिल्ली में भर्ती अपनी माँ विधायक जय देवी को देखने चला गया था। विनय सांसद के नये मकान में विकास के साथ ही रहता था। छह लोग कल रात रुके थे। इनके ख़िलाफ़ ही तहरीर दी गई है। तीन हिरासत में ले लिए गये है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry