हिंदी दिवस विशिष्ट और अप्रतिम गर्व का पर्याय है – मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्विट में कहा कि आज राष्ट्रीय हिन्दी दिवस है। यह दिवस विशिष्ट और अप्रतिम गर्व का पर्याय है। मातृ भाषा उन्नति का सशक्त आधार है। कोई भी व्यक्ति अपनी भाषा में अपने विचारों को श्रेष्ठ ढंग से अभिव्यक्त कर सकता है।

प्रदेश में हिन्दी को प्रोत्साहित किए जाने की नीति है। इस पर गंभीरता पूर्वक अमल किया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश हिन्दी भाषा बहुल प्रांत है। देश के हिन्दी राज्यों में मध्यप्रदेश ही ऐसा एक मात्र राज्य है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की। वर्ष 2011 में भोपाल में स्थापित इस विश्वविद्यालय का विधिवत शिलान्यास वर्ष 2013 में हुआ। प्रथम शिक्षण सत्र 60 विद्यार्थियों से प्रारंभ हुआ। वर्ष 2017-18 में विद्यार्थी संख्या बढ़कर लगभग 500 हो गई। वर्तमान में यह संख्या 800 से अधिक है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry