JNU में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

राज्य

नईदिल्ली

देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। JNU की छात्रा का आरोप है कि नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने कहा है कि करीब चार पहले एक संस्था के जरिए उनकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया है कि 3 अप्रैल को वजीराबाद में आरोपी के फ्लैट पर मौजूद थीं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ), सागर सिंह कालसी पीड़िता ने कहा है, 'उस दिन अचानक वो मेरे करीब आया और उसने वादा किया कि वो उनसे शादी करेगा और फिर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वो शादी करने से इनकार कर रहा है।'

इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

आपको याद दिला दें कि पिछले साल जेएनयू की एमसीए की एक छात्रा ने एक अन्य छात्र पर रेप का आरोप लगाया था। उस वक्त पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज थाने ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप यह भी लगे थे कि छात्रा के साथ जेएनयू कैंपस के अंदर ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि इंस्टाग्राम के जरिए उनकी मुलाकात आरोपी छात्र से हुई थी।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry