RTO कार्यालय में आज काम बंद, जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी योजना

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

राजधानी सहित प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय में आज काम बंद किया गया है। यहां तक की सुबह से यहां का ताला अब तक नहीं खोला गया। परिवहन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का हड़ताल पर जाने के कारण आरटीओ में आज कामकाज पूरी तरह से बंद है। मप्र परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर लंबे समय से अपनी मूलभूत मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ परिवहन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम यादव का कहना है कि यदि हमारी मांगों पर शासन कोई सुनवाई नहीं करेगा, तो जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की योजना बनाई जाएगी। आज की हड़ताल के कारण आरटीओ के सभी काम पूरी तरह से प्रभावित हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण आरटीओ बंद था।  आज कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

कल यानी मंगलवार को फिर से शासकीय अवकाश होने के कारण लगातार चार दिन आरटीओ कार्यालय बंद रहेगा। इस कारण आवेदकों के सैकड़ों काम पेडिंग हो जाएंगे। साथ ही आगामी दिनों में कार्यालय खुलने पर वर्क लोड बहुत बढ़ेगा और जनता को परेशानियों का सामना करना होगा।

यह हैं मांगें
लिपिक संवर्ग से परिवहन उप निरीक्षक पद पर परीक्षा आयोजित की जाए।
लिपिक कर्मचारियों को मंत्रालय के लिपिक के समान वेतनमान।
लिपिक कर्मचारियों को वाहन भत्ता, हाउस रेंट एवं मंत्रालय के कर्मचारियों के समान भत्ते प्रदान किए जाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry