भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-1 की विभिन्न बस्तियों में एक करोड 32 लाख रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यो का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उपनगर ग्वालियर का सर्वांगीण एवं चहुँमुखी विकास हुआ है। इस विकास को इसी प्रकार जारी रखना है। इसके लिए आपका सहयोग जरूरी है। आपसे जो वादे किये थे वो अब पूरे हो रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि क्षेत्र में सडक व विद्युत की समस्याओं का स्थाई समाधान सरकार कर रही है। आज वार्ड में विभिन्न गलियों में सीसी रोड, नाली एवं सीवर लाइन के भूमि-पूजन हुए है। साथ ही अमरा पहाड पर विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं केबिल लगाने का भूमि-पूजन हुआ है। क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया है। आमजन को नि:शुल्क इलाज की सुविधा संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से मिल रही है। बरा में 30 बिस्तरीय अस्पताल बन रहा है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने 92 लाख रूपये से अधिक की लागत से बनाई जा रही सडक नाली आदि विकास कार्यों एवं 40 लाख रूपये की लागत के विद्युत सुदृढीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

