पहली अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, सत्यापन काम पूरा

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ 

एक अक्तूबर से बरेली के 151 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। 4941 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन ने 1672 किसानों को सत्यापन काम पूरा कर लिया है। केंद्रों पर धान से लदे वाहनों को रवाना करने से पहले प्रभारी सेल्फी लेंगे। राइस मिल में वाहन से धान को उतारने से पहले फोटो लेकर भेजेना होगा। धान की कुटाई के लिए 55 मिलों ने पंजीकरण कराया है। डीएम ने एसडीएम को मिलों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। धान खरीद की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रहीं हैं। खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए तकनीकी की मदद ली जा रही है।

शासन ने धान की ढुलाई करने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने का विकल्प भी दिया है। हालांकि अभी तक जीपीएस लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शासन ने स्मार्ट फोन के जरिए सेल्फी सिस्टम लागू किया है। केंद्र पर वाहन में धान का लदान करने के बाद प्रभारी सेल्फी लेंगे। उसको पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके बाद जब वाहन मिल में पहुंचेगा तब मिल के कर्मचारी धान उतारने से पहले सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। अब बरेली में धान की कुटाई के लिए 55 मिलों ने रुचि दिखाई है।

हालांकि पिछले साल 66 राइस मिलों ने धान का चावल तैयार किया था। 151 केंद्रों पर धान की खरीद के लिए प्रभारी और स्टाफ तैनात कर दिया गया है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बरेली मंडल में किसानों के सबसे अधिक पंजीकरण अभी बरेली में हुए हैं। बता दें कि पिछले साल बरेली को 1.83 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry