सेलेना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक से ज्यादा कमाती हैं

मनोरंजन

न्यूयोर्क

हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज, जिन्हें हम बचपन से लाइमलाइट में देखते आ रहे हैं। कभी गानों के कारण तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। जस्टिन बीबर के अलावा कई हस्तियों संग नाम जुड़ा। डिप्रेशन तक झेला। हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत-काबिलियित के दम पर अलग मुकाम हासिल किया। क्या आप जानते हैं कि सेलेना कितना कमाती हैं? अगर आप उनकी नेटवर्थ जान लेंगे तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वो बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस दीपका, आलिया और कटरीना से काफी ज्यादा कमाती हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस समय यानी साल 2023 में Selena Gomez की नेटवर्थ करीब 783 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास आलीशान घर और कई महंगी गाड़ियां भी हैं।

31 साल की सेलेना गोमेज सिंगर और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिजनेसवुमेन और प्रोड्यूसर भी हैं। पूरे करियर में उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 420 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वो पहली महिला हैं, जिनके इतने फॉलोअर्स हैं। उनकी ट्विटर पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

सेलेना के जन्म के वक्त उनकी मां की उम्र महज 16 साल थी। उनका पूरा बचपन गरीबी में गुजरा था। सेलेना ने एक बार कहा था कि वो इस बात से बहुत चिढ़ती थीं कि उनके माता-पिता साथ क्यों नहीं रहते। उनकी मां को परिवार पालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। उन्होंने सेलेना का बहुत साथ दिया। हर कदम पर सपोर्ट किया।

कई रिलेशनशिप में रहीं सिंगर
सेलेना का कई लोगों के साथ नाम जुड़ा। साल 2008 से लेकर 2009 तक उन्होंने निक जोनस (जो अब प्रियंका चोपड़ा के पति हैं) को डेट किया था। फिर 2010 से 2018 तक उनका जस्टिन बीबर संग ऑन-ऑफ रिलेशनशिप रहा। साल 2015 में उनका नाम रशियन-जर्मन डीजे Zedd से जुड़ा। साल 2017 में उन्होंने The Weeknd को डेट किया। हालांकि, बाद में इनसे भी ब्रेकअप हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry