गाजियाबाद के भारत ड्रोन शक्ति शो एयरबेस पर आयोजित, एयरफोर्स को मिलेगा C-295 MW विमान

राज्य

 गाजियाबाद

गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारत ड्रोन शक्ति 2023 का आज यानी 25 और कल 26 सितंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी हिंडन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद वीके सिंह भी हैं। कार्यक्रम से पहले उनके मंच के पास अलग-अलग क्षेत्रों के ड्रोन रखे गए। वहीं, भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम को देखने के लविए मेक्सिको और अन्य देशों के सैन्य अधिकारी हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे हैं।

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित  भारत ड्रोन शक्ति 2023 में सर्वेक्षण ड्रोन, कृषि ड्रोन, आग दमन ड्रोन, सामरिक निगरानी ड्रोन, हेवी लिफ्ट लॉजिस्टिक्स ड्रोन, लोटरिंह मूनिशन सिस्टम का प्रदर्शन, ड्रोन समूह और काउंटर ड्रोन के साथ-साथ 75 से अधिक ड्रोन स्टार्टअप और कारपोरेट्स शामिल होंगे।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सहित शीर्ष सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेरण समारोह किया जाएगा। भारत में ड्रोन प्रौद्योगिकी क्षेत्र का दोहन करने के लिए भारतीय वायुसेना ने देश की ड्रोन क्षमताओं में अपना विश्वास दिखाते हुए मेहर बाबार स्वार्म ड्रोन प्रतियोगिता शुरू की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry