एएसआई को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, आवास व ठिकानों पर तलाशी

राज्य

अजमेर.
एसीबी ने बुधवार देर शाम कार्रवाई करते हुए अलवर गेट थाने की नाका मदार पुलिस चौकी में तैनात एएसआई को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को लड़की भगाने के संबंध में दर्ज मुकदमे में मदद करने और धारा 151 में बंद करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा था। एसीबी ने एएसआई के सरकारी आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी ली।

एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को पीड़ित शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत दी गई कि लड़की को भगाने के संबंध में दर्ज मुकदमे में मदद करने और धारा 151 में बंद करने की धमकी देकर अलवर गेट थाने की नाका मदार चौकी पर तैनात एएसआई विजेंद्र सिंह मीणा के द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के द्वारा दी गई शिकायत का सत्यापन किया गया। एडिशनल एसपी साहू ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी टीम के द्वारा नाका मदार चौकी पर शिकायतकर्ता से सात हजार की रिश्वत राशि लेते ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आरोपी एएसआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सत्यापन के समय परिवादी से ASI ने पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि वसूल कर चुका था। अजमेर एसीबी के द्वारा एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीबी की टीम एएसआई के सरकारी आवास एवं अन्य ठिकानों तलाशी की। वहीं, आरोपी एएसआई को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry