शनिवार को गाजा पट्टी से इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे जाने से 22 लोगों की मौत

दुनिया

यरूशलम 
शनिवार को गाजा पट्टी से इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे जाने से 22 लोगों की मौत ,300 लोग घायल जो गए है। , साथ ही दक्षिणी इजराइल में सायरन बजने लगे, जिसे राजधानी तेल अवीव में भी सुना गया। यह जानकारी आपातकालीन सेवाओं ने दी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं। आज सुबह हमास ने इज़राइल और उसके नागरिकों पर एक जानलेवा हमला किया…दुश्मन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी…हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे।

इजरायली वायुसेना के ट्वीट के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तटीय इलाके को नियंत्रित करने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के अनुसार, हमास नेता मोहम्मद अल-दीफ ने इजराइल के खिलाफ एक नए सैन्य अभियान "अल-अक्सा फ्लड" की शुरुआत की भी घोषणा की।

इजराइल की मैगन डेविड एडोम रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, दो लोगों को चोटें भी आई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि रॉकेट हमलों के परिणामस्वरूप सुरक्षा प्रमुखों की बैठक होने वाली है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry