रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के उन दावों पर जवाब दिया है, जिसमें कहा गया था कि बघेल कांग्रेस की मीटिंग के दौरान मोबाइल पर ‘कैंडी क्रश’ गेम खेल रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि वह कैंडी क्रश खेल रहे थे। उन्होंने इसे अपना पसंदीदा खेल बताते हुए यह भी कहा कि यह मीटिंग से पहले की तस्वीर है।
बघेल ने एक्स पर लिखा, पहले भाजपा को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक-ठाक लेवल पार कर लिया हूं, वो भी जारी रहेगा।
भाजपा आईटी सेल ने पोस्ट किया था फोटो
अमित मालवीय ने मंगलवार को एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

