एम्स का सर्वर डाउन, भटकते रहे मरीज

राज्य

नई दिल्ली.

एम्स में इलाज करवाने आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से ही पर्ची बनाने, रिपोर्ट जरनेट करने, आउटपेशेंट इन-पेशेंट, लैब समेत अस्पताल की सभी सेवाएं मैनुअल मोड पर चलाईं गईं। ऐसा होने से सामान्य काम के लिए भी मरीजों को घंटों परेशान होना पड़ा। वहीं, डॉक्टरों को भी मरीज की रिपोर्ट देखने में दिक्कत आई। मरीजों ने बताया कि सुबह पर्ची बनाने की लाइन में दो बार काम रोक दिया गया।

कहा गया कि सर्वर शुरू होने के बाद फिर से पर्ची बनाई जाएगी। बाद में मैनुअल ही काम किया गया। वहीं, इस बारे में एम्स की मीडिया प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एम्स का सर्वर और ई-अस्पताल को मरम्मत के लिए बंद किया गया है। वहीं, एम्स सूत्रों ने बताया कि एम्स का सर्वर बुधवार देर रात से ही काम नहीं कर रहा। बृहस्पतिवार सुबह इसे फिर से शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन शुरू नहीं हो पाया। देर रात तक सर्वर को ठीक करने का काम चलता रहा। उनका कहना है कि सर्वर ठीक होने के बाद एम्स का कामकाज फिर से सामान्य हो सकेगा। बता दें कि एम्स की ओपीडी में रोजाना करीब 10 हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry