ट्रक यूनियन का दो महीनों से धरना जारी

राज्य

जैसलमेर.

जिले के रामगढ़ इलाके के सोनू माइंस के आगे पिछले 2 महीने से ट्रक यूनियन का धरना और हड़ताल जारी है। धरने पर बैठे ट्रक मालिकों ने मंगलवार को जिला प्रशासन को चेतावनी दी है। ट्रक यूनियन का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। ना वे खुद और ना ही आसपास के 10 गांव के लोगों को मतदान करने जाने देंगे। धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कंवराज सिंह ने बताया कि ट्रक यूनियन 2 महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे है। हमारी जायज मांग को ना तो ठेकेदार मान रहा है और ना ही प्रशासन। ऐसे में ट्रक मालिकों के घर में भूखे मरने की नौबत आ गई है। कंवराज सिंह ने बताया कि अब हमने कड़ा निर्णय लेते हुए चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का मन बनाया है।

केवल 3 रुपए प्रति टन परिवहन दर बढ़ाने की मांग
कंवराज सिंह ने बताया कि आरएसएमएम का ठेकेदार अपनी खुद कि गाड़ियां पुलिस संरक्षण में चला रहा है। मगर केवल 3 रुपए प्रति टन परिवहन दर बढ़ाकर ट्रक यूनियन को नहीं दे सकता है। ऐसे में 400 ट्रक मालिक और ड्राइवर का परिवार धरने पर बैठा है। पीछे इनके परिवार के बुरे हाल है और कोई नया काम तो ये करते नहीं है। पिछले 40 सालों से सोनू माइंस से ट्रक चलाकर लाइम स्टोन की ढुलाई से परिवार चला रहे हैं। मगर इस बार नए ठेकेदार की मनमानी से भूखे मरने की नौबत आ गई है।

आरएसएमएम के अधिकारी और ठेकेदार की जिद
आरएसएमएम की सोनू माइंस के आगे 2 महीने से भी ज्यादा समय से करीब 400 ट्रक नहीं चल रहे हैं। आरएसएमएम ठेकेदार की मनमानी से ट्रक यूनियन की हड़ताल चल रही है। ऐसे में उनके घर के चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। बिना पैसे के परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मगर आरएसएमएम के अधिकारी और ठेकेदार अपनी जिद के चलते ट्रक यूनियन की मांगें नहीं मान रहा है। ऐसे में मंगलवार को सभी ने मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही बताया कि आसपास के 10 गांवों में करीब 10 हजार के करीब मतदाता है। हम ना तो खुद वोट डालेंगे और ना ही दूसरों को वोट डालने देंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry