भोपाल
मध्य प्रदेश को नौ नए आईएएस अफसर मिले हैं। डीओपीटी ने वर्ष 2022 की यूपीएससी परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को काडर आवंटन कर दिया है। मध्य प्रदेश को जो नए आईएएस अफसर मिले हैं, उनमें वसीम अहमद भट्ट जो जम्मू एंड कश्मीर के हैं उन्हें मध्य प्रदेश काडर आवंटित किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ही निवासी शिवम यादव को मध्य प्रदेश काडर आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली काजल सिंह को भी मध्य प्रदेश काडर आवंटित किया गया है। केरल निवासी प्रपंच आर को मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश निवासी महिपाल सिंह और शुभम यादव को मध्य प्रदेश काडर ही आवंटित किया गया है। राजस्थान के रहने वाले आकिब खान को भी मध्य प्रदेश काडर दिया गया है। राजस्थान के ही पंकज वर्मा को भी मध्य प्रदेश काडर दिया गया है। इस तरह जो अफसर को मध्य प्रदेश कदर आवंटित किया गया है।
मध्य प्रदेश के 6 उम्मीदवारों को मिले अन्य राज्य
एमपी की पल्लवी मिश्रा को एजीएमयूटी, संस्कृति सोमानी को असम मेघालय, गूंजीता अग्रवाल को महाराष्ट्र, स्वाति शर्मा को उत्तर प्रदेश, लोकेश बारंगे को झारखंड, शिव मालवीय को असम मेघालय काडर आवंटित किया गया है।
इन्हें मिला गृह राज्य
डीओपीटी ने जो काडर आवंटित किए हैं उसमें मध्य प्रदेश से यूपीएससी की परीक्षा में चयनित कई उम्मीदवारों को होम काडर ही आवंटित किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश के शिवम यादव , महिपाल सिंह गुर्जर, शुभम कुमार यादव शामिल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

