दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस: अरविंद केजरीवाल

राज्य

नईदिल्ली

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बंपर बोनस का ऐलान किया है. इसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार 56 करोड़ रुपये खर्च करेगी. अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ग्रुप बी के नॉन-गजटेड अधिकारियों ग्रुप सी के कुल 80 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है. दिवाली बोनस के रूप में इन सभी कर्मचारियों को 7 हजार रुपये दिए जाएंगे.

दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए दिल्ली में अच्छे कामकाज को लेकर उन्हें श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज आदि में जितने काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है। त्योहारों के मौसम में हम ग्रुप-बी और ग्रुप से कर्मचारियों को 7-7 हजार बोनस देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, 'इस समय ग्रुप-बी और सी के 80 हजार कर्मचारी हैं। बोसन देने में 56 करोड़ का खर्च आएगा।' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है और यह जारी रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry