महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हराया

खेल

रांची

भारत और जापान के बीच रविवार की शाम रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल खेला गया। मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत ने 4-0 से जापान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान स्टेडियम में 'वंदे मातरम' गीत बजाया गया तो लोग झूम उठे। मैच देखने आए लोगों ने भी 'वंदे मातरम' गीत गाया और जीत का जश्न मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए 31 सेकंड के एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह जोश से भरे हुए थे। फैन्स अपने मोबाइल फोन की लाइट ऑन कर झूम रहे थे। लोगों के उत्साह और देशभक्ति गीत ने खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया।

 

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को लेकर हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर ऐलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि यह भारत का दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब है। इससे पहले भारतीय टीम ने सिंगापुर में आयोजित 2016 में अपना पहला खिताब जीता था।

 इससे पहले इसी टूर्नामेंट के लीग स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को हराया था। वहीं 2023 एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने कहा,’हमें फाइनल में 4-0 से जीत की अपेक्षा नहीं थी। हम बहुत खुश हैं। मैच देखने आए फैंस ने टीम का बहुत हौसला बढ़ाया। हमारी बहुत मदद की।’

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry