उत्तर भारत में बदलने जा रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली में इस दिन होगी बारिश; पलूशन से मिलेगी राहत?

राज्य

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पलूशन के कहर के बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, पलूशन से जल्द राहत मिलने की उम्मीद अभी नहीं है। इसके अलावा, उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत को लेकर बताया है कि आज और कल ( 9 और 10 नवंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में भारी बारिश होने जा रही है। इसके बाद बारिश में कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, पश्चिमी हिमालीय क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज से दस्तक देगा, जिसकी वजह से अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश, बर्फबारी देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, रायलसीमा और कर्नाटक में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश होगी। इसके बाद इसमें कमी आएगी। दक्षिण भारत की बात करें तो लक्षद्वीप में नौ नवंबर, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 9 और 10 नवंबर को तेज बारिश देखने को मिलने जा रही है।

वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में भी आज और कल हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 10 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने वाली है। यानी कि धीरे-धीरे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry