पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को दबोचा, कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद

राज्य

धौलपुर.

जिले की डीएसटी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुऐ मुखबिर सूचना पर सौ फुटा रोड से 5000 के इनामी शातिर बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश वारदात के इरादे से घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
आरपीएस प्रशिक्षु अंगद शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक एवं भय मुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

शर्मा ने बताया जिले की डीएसटी टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि 5 हजार का इनामी बदमाश 30 वर्षीय विजेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र रामगोपाल गुर्जर धौलपुर शहर के सौ फुटा रोड पर वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को दबोच लिया है। बदमाश के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की मुरैना जिला पुलिस की तरफ से ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ है। धौलपुर एवं मुरैना जिले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी बारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry