परिवार के साथ जा रहे महंत पर डूंगरपुर में हमला

राज्य

जयपुर.

बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। महंत की कार पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। कार पर पत्थरबाजी की गई। महंत कार में अपने परिवार के साथ थे। हमले के दौरान के मुंह में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद महंत को अहमदाबाद रेफर किया गया है। वागड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज अपने घर सरोदा गए थे।

वहां से लौटने के लिए रात में ही महंत अच्युतानंद महाराज, उनकी पत्नी और बच्चे अपनी कार से निकले ही थे कि सरोदा के पास पुलिए पर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। कार पर हुए अचानक हमले से पूरा परिवार सहम गया। कार पर में मौजूद लोगों ने बचने का प्रयास किया। इसी दौरान पत्थर कार का शीशा तोड़ते हुए महंत के जबड़े में जा लगा। पत्थर की चोट से महंत बुरी तरह से घायल हो गए। हमले में घायल महंत को उनके सहयोगी सागवाड़ा में अस्पताल लेकर गए। वहां उनका प्रथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद देर रात महंत अच्युतानंद को अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। सरोदा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी में है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। महंत पर हमले की घटना से लोगों में आक्रोश है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry