नमाज पढ़ कर लौट रहे एक युवक को बदला लेने के लिए गोली मारी गई, आऱोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

राज्य

नई दिल्ली
दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि बदला लेने के लिए युवक को गोली मारी गई गई है। आरोपी की पहचान शोएब के तौर पर हुई है। युवक को गोली मारने के बाद आऱोपी फरार हो गया है और पुलिस फऱार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवक को एक गोली लगी थी और अभी वो खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया, 'कुछ दिनों पहले शोएब ने  अपने चाचा के स्क्रैप गोदाम से कुछ बैट्रियां चुराने की कोशिश की थी। जब वो पकड़ा गया तब उसकी पिटाई हुई थी। इसके बाद बदला लेने के लिए शोएब ने अपने चाचा को गोली मारी दी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित इमरान एक स्थानीय मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे थे तब ही पीछे से शोएब ने उनपर गोली चला दी। घटना शनिवार की है।  इमरान को जीटीबी अस्पताल ले जा गया। चिकित्सकों ने यहां इमरान का इलाज किया है। इमरान फिलहाल खतरे से बाहर हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आऱोपी का नाम शोएब उर्फ बब्बर है। उसके चाचा रात को करीब 8 बजे जैसे ही मस्जिद से नमाज पढ़ कर निकलने भतीजे ने उनपर बंदूक तान दिया। यह देख कर इमरान भागने लगा। लेकिन बब्बर ने उनपर गोली चला दी। गोली इमरान की पीठ में लगी। इमरान को शक्ति विहार के गली नंबर 8 में गोली मारी गई थी।

यह भी बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद लोगों ने बब्बर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस ने आऱोपी पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है।  पुलिस अभी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी को पकड़ने की सभी कोशिशें जारी हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry