मुंबई
'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा को बर्थडे के दो हफ्ते बाद गिफ्ट मिला है। ये तोहफा उनके पति विग्नेश शिवन ने दिया है। जिसकी कीमत सुनकर आपको 440 वॉल्ट का झटका लगेगा। दरअसल एक्ट्रेस के पति और डायरेक्टर ने उन्हें लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की है जो अब जाकर उन्हें रिसीव हुई है। लोग इस गाड़ी की कीमत सुनकर हैरान रह गए हैं। आइए बताते हैं आखिर नयनतारा को विग्नेश ने कौन सी कार गिफ्ट की है और इसकी कीमत क्या है।
शॉपिंग अलर्ट- हेडफोन और पार्टी स्पीकर पर 65% तक की छूट- अभी देखें।
नयनतारा का 18 नवंबर को बर्थडे था। इस साल वह 39 साल की हो चुकी हैं। पिछले साल ही उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। शाहरुख और नयनतारा ने 'जवान' में साथ में काम किया था। नयनतारा-विग्नेश के सेरोगेसी से दो जुड़वा क्यूट से बच्चे भी हैं।
नयनतारा का बर्थडे गिफ्ट
अब नयनतारा को तोहफे में मर्सिडीज़ बेंज़ कार मिली है। इस लैविश गाड़ी के बारे में नयनतारा ने ही जानकारी दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने गाड़ी की झलक दिखलाते हुए लिखा, 'गाड़ी का हमारे घर स्वागत है। मेरे प्यारे पति को बहुत सारा थैंक्यू, जिन्होंने बर्थडे पर ये स्वीट गिफ्ट दिया है। लव यू।' एक्ट्रेस के पोस्ट पर 'जवान' की को-एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी कमेंट किया।
नयनतारा की 3 करोड़ की गाड़ी
नयनतारा की गाड़ी के मॉडल के बारे में तो अभी तक जानकारी नहीं है मगर इस मर्सिडीज़ बेंज़ मॉडल की कीमत 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल भारत में मर्सिडीज़ बेंज़ के दो मॉडल ही मिलते हैं जो कि लग्जरी कार में शुमार है।
नयनतारा का कामकाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा ने शाहरुख खान के अपोजिट जवान से हिंदी डेब्यू किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई जिसने छप्पड़फाड़ कमाई की। अब एक्ट्रेस की Annapoorani 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

