कॉफी विद करण 8 में आएंगे विक्की कौशल और कियारा आडवाणी, प्रोमो वीडियो जारी
मुंबई,
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही जबरदस्त चर्चा में है।पिछले 6 एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आ चुका है।
इस सप्ताह विक्की कौशल अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।सामने आए प्रोमो में करण, विक्की और कियारा से ढेर सारी बातें करते नजर आ रहे हैं।करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, खूबसूरत अभिनेत्री और सैम बहादुर कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में काउच की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं।यह एपिसोड गुरुवार (7 दिसंबर) को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।यह पहली बार होगा जब विक्की और कियारा चैट शो कॉफी विद करण में साथ नजर आएंगे।उन्होंने फिल्म गोविंदा नाम मेरा में साथ काम किया है।
विक्की कौशल की सैम बहादुर की कमाई में भारी गिरावट
मुंबई
रणबीर कपूर की एनिमल के साथ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोडऩे में कामयाब रही है।फिल्म को समीक्षकों के साथ आम लोगों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन टिकट खिड़की पर सैम बहादुर को एनिमल से भिड़ंत का नुकसान हुआ है।वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने का बाद चौथे दिन (सोमवार) सैम बहादुर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सैम बहादुर ने अपनी रिलीज के चौथ दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.05 करोड़ रुपये हो गया है।सैम बहादुर ने 6.25 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक धीमी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 9 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन यह फिल्म 10.3 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। राजी के बाद मेघना और विक्की के बीच यह दूसरी फिल्म है।फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ बनी हैं।इसमें फातिमा सना शेख ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।सैम बहादुर की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी।
जाह्नवी कपूर ने खूबसूरत लुक में दिखाया सिजलिगं अवतार, बॉसी लुक से जीता दिल
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं. इंटरनेट पर अक्सर उनका स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं. एक बार फिर जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस और स्टनिंग लुक से लाखों फैंस का दिल घायल कर रही हैं. आइए देखते हैं जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश अवतार. जाह्नवी कपूर के इस स्टनिंग लुक की बात करें तो जाह्नवी कपूर कोट पैंट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. ब्लू कलर के कोट पैंट में जाह्नवी कपूर बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.
लाइट मेकअप खुले बालों में जाह्नवी कपूर कमाल की लग रही हैं. इंटरनेट पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके किसी को लुक को पसंद किया जा रहा हो, इससे पहले भी उनके बोल्ड अवतार इंटरनेट पर सनसनी मचा चुके हैं. जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
जल्द ही एक्ट्रेस मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में नजर आएंगी. इससे पहले जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल में नजर आई हैं. जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड और स्टनिंग फोटो से भरा हुआ है. जाह्नवी कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना ग्लैमरस लुक शेयर कर लाखों फैंस को हैरान कर देती हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

