मुंबई
अखिल भारतीय (पैन इंडिया) फिल्मों के निर्माण के समय निर्माता-निर्देशक कास्टिंग में क्षेत्रीय और हिंदी सिनेमा के कलाकारों के बीच संतुलन बनाकर रखते हैं। केजीएफ फ्रेंचाइजी के फिल्मों से देशव्यापी लोकप्रियता बटोरने वाले कन्नड़ अभिनेता यश की केजीएफ चैप्टर 2 पिछले साल अप्रैल में प्रदर्शित हुई थी।
उसके बाद अगली फिल्म की घोषणा को लेकर उन्होंने खूब समय लिया। करीब डेढ़ साल से ज्यादा बीत जाने के बाद हाल ही में उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बताया कि वह अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, यश अपनी अगली फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ कर रह हैं। इस महीने से दोनों इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। यश की देशव्यापी लोकप्रियता को देखते हुए निर्देशक फिल्म की बाकी कास्टिंग भी उसी अनुसार कर रहे हैं। इस फिल्म में यश के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन अभिनेत्रियां होंगी।
फिल्म में तीनों अभिनेत्रियों की भूमिका अहम होगी। तीनों अभिनेत्री का नाम तय कर लिया गया है। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने तक उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे। इस एक्शन थ्रिलर में यश स्याह भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग लोकेशन और इसके एक्शन को कैसे एक स्तर आगे दिखाया जाए, इसके लिए यश ने स्वयं निर्देशक के साथ बैठकर चर्चा की। फिल्म को साल 2025 में प्रदर्शित करने की योजना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

