भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का ऐलान, जानिए किन्हें मिली CG की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर केन्द्रीय नेताओं में मंथन जारी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और नियुक्त पर्यवेक्षक आज शुक्रवार को रायपुर सकते हैं। यहां विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का घोषणा किया जा सकता है।

तीनों राज्यों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक

छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनेवाल, कृषी मंत्री अर्जुन मुंडा और दुष्यंक गौतम को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा हैं। राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा सांसद सरोज पांडे विनोद तावड़े को नियुक्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्षमण, आशा लकड़ा। 

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद उन्हीं चेहरों को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, जो डबल इंजन सरकार फॉर्मूले में फिट बैठे। पार्टी का मानना है कि जनता ने तीनों राज्यों में जिस तरह से स्पष्ट बहुमत दिया है, उससे पार्टी पर काम करने का बहुत दबाव है। जनता की अपेक्षाएं तेजी से पूरी होंगी तभी तीनों राज्यों में 2024 की सभी लोकसभा सीटें जीतने का टारगेट पूरा हो सकेगा।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इसमें अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय आयुष मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव को नियुक्त किया है। यह सभी केंद्रीय मंत्री आज शुक्रवार या शनिवार को रायपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद विधायकों से चर्चा करेंगे।

भजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा करेंगे। बैठक में सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है। इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। तीनों राज्यों में होने वाले शपथ ग्रहण का कार्यक्रम के लिए तारीख को लेकर चर्चा किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry