जब्त किए गए अरबों रुपए में कहीं प्रदेश के कांग्रेसी नेताओ के पैसे तो नहीं : कश्यप

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हो चुका है। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल ही रही है। ऐसे में यह जब्त राशि और बढ़ सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित कहा कि इस रेड में देश में कानूनी तरीके से जब्त की जानेवाली सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गई। कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि रेड में शामिल लोगों को मालूम नहीं था कि कहां जाना है। कश्यप ने सवाल करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता ईडी, सीबीआई और आईटी का विरोध कहीं इसलिए तो नहीं कर रहे थे कि कहीं उनके भी अवैध उगाही का पैसा उजागर न हो जाए।  क्या जब्त किए गए अरबों रुपए में कहीं प्रदेश के कांग्रेसी नेताओ के पैसे तो नहीं है। श्री कश्यप ने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो तीन परदेसिया सांसद छत्तीसगढ़ के बाहर के बनाए हैं क्या उसमें भी इसी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है? पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

कश्यप ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कश्यप ने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री कश्यप ने कहा कि अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास 200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताब हर रोज लिया जायेगा, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। मोहब्बत की दुकान के एक फ्रेंचाइजी के गल्ले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है। सारी मोहब्बत कुछ यूं बिक गई तभी पास में सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत बची है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा, वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा। ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार के सेंटर का नाम यदि गांधी करप्शन सेंटर' रख दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि ऐसे सभी कामों की ट्रेनिंग उन्हीं के द्वारा दी जाती है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री कश्यप ने कहा कि आईएनडीआई एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती हैं, तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं।श्री कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है, जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खडगे, सोनिया गाँधी और राह गांधी चुप्पी इन मामलों साधे बैठे हैं।
कश्यप ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, आप, टीएमसी सहित आईएनडीआई एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। क्या कारण रहा कि चतरा से 2 बार लोकसभा का चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने तीसरी बार राज्य सभा सांसद बनाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry