रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
साथ ही पीएम मोदी का मार्गदर्शन भी लिया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री साय ने सुबह में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
''' Best wishes to CM & team '''''
— the Chartered, (@theChartered78) December 23, 2023
नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
''' प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित… pic.twitter.com/hz8S7vzp7W — Vishnu Deo Sai'''
– (@vishnudsai) December 23, 2023'''
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

